फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफों और केमिकल शॉप पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 21 Jan 2015 08:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने साइबर कैफों और केमिकल दुकानों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर कैफे पर जाने वाले लोगाें से उनके आईडी प्रूफ और केमिकल शॉप से खरीदारी करने वालों से केमिकल खरीदे जाने का कारण पूछा जाएगा। नाबालिगों को केमिकल नहीं बेचा जाएगा।

पुलिस ऐसी जगहों का आंकड़ा भी एकत्रित कर रही है, जहां अमोनियम नाइट्रेट जैसा विस्फोटक पदार्थ बेचा जाता है। केमिकल शॉप और साइबर कैफों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने और उन्हें चालू रखने के लिए भी शॉप मालिकों से कहा गया है। थानेदार दुकानदारों का डाटा अपने पास रखेंगे।
विज्ञापन


मेरठ रेंज के डीआईजी रमित शर्मा ने गाजियाबाद पुलिस को अलर्ट रहने हिदायत दी है। खासतौर पर साइबर कैफों और केमिकल की दुकानों पर आने जाने वाले लोगाें के बारे में जानकारी करने के लिए कहा गया है।

केमिकल शॉप से केमिकल खरीदने वाले व्यक्ति से केमिकल की खरीद का कारण पूछा जाएगा। कारण जानने के बाद ही उसे के मिकल बेचा जाएगा।

18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को किसी भी सूरत में केमिकल न बेचने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए हैं। साइबर कैफे पर किसी भी वक्त पुलिस की टीम पहुंचकर वहां पर मौजूद लोगाें के बारे में जांच पड़ताल कर सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें