फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई: चार करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ जब्त, बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 04:29 PM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने छह दिसंबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एक यात्री से 4.08 किलो मादक पदार्थ पकड़ा। इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई। बैंकॉक से आए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टम अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से चार करीब करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है। साथ ही इस मामले में बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह जब्ती छह दिसंबर को हुई, जब नियमित जांच के दौरान कस्टम कर्मियों ने यात्री को रोका। यात्री के ट्रॉली बैग की जांच में नौ पॉलिथीन पाउच मिले, जिनमें हरी नमीयुक्त सामग्री थी, जिसे संदिग्ध गांजा या मारिजुआना बताया गया है।

दिल्ली कस्टम द्वारा जारी बयान के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ का वजन 4.08 किलोग्राम है। बयान में कहा गया कि जब्त किए गए ड्रग की कीमत 4.08 करोड़ रुपये है। जब्ती के बाद आरोपी को सात दिसंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें