फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने अब सोनिया गांधी को लिखा पत्र: 1 नवंबर की रैली टालने की अपील की, व्यापार को नुकसान की जताई आशंका

Fri, 30 Oct 2026 11:08 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा कि रैली से 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है और 10,000-12,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को दिवाली के बाद तक टालने की अपील की है। इससे पहले सीटीआई ने राहुल गांधी को भी पत्र लिखा था।

विज्ञापन


सीटीआई का कहना है कि महारैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मध्य दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बाजारों में ट्रैफिक बाधित हो सकता है और कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि रामलीला मैदान, जहां यह रैली होने वाली है, उसके 5 किलोमीटर के दायरे में 20 बड़े थोक बाजार हैं। रैली से 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है और 10,000-12,000 करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें