फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्धसैनिक बलों में पहला मामला 

Tue, 28 Apr 2020 06:52 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए काम करने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों के लगभग 10 लाख कर्मियों में से कोरोना के कारण यह पहली मौत है।

विज्ञापन


सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिनों पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को एक सीआरपीएफ कर्मी की मृत्यु हो गई। वे दिल्ली स्थित बल की 31वीं बटालियन में तैनात थे।

इस बटालियन के लगभग 23 अन्य कर्मियों को एक अन्य सहयोगी द्वारा कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसे अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुछ अन्य कर्मियों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें