फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिहार पवेलियन में उमड़ी भीड़, मधुबनी कला से लेकर मखाने तक की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के आखिरी रविवार को भारत मंडपम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बिहार पवेलियन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। यहां लोगों ने बिहार की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।

पवेलियन में पहली बार प्रस्तुत बिहार संग्रहालय की झलक देखने के लिए दर्शकों में खास उत्साह रहा। वहीं, मधुबनी पेंटिंग और टिकुली कला की कलाकृतियों को भी खूब सराहना मिली। भागलपुरी सिल्क, टसर सिल्क और खादी से बने सूट-साड़ियों की खरीदारी में भी लोगों ने रुचि दिखाई। हस्तनिर्मित खिलौने और अन्य पारंपरिक उत्पाद भी खरीदारों को आकर्षित करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार पर्यटन की ओर से एआर-वीआर के माध्यम से महाबोधि मंदिर और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का अनुभव कराया जा रहा है। इस आधुनिक अनुभव को भी दर्शकों ने पसंद किया। खानपान में बिहार के प्रसिद्ध मखाने की खरीदारी के साथ सुधा डेयरी के पेड़े और आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। आखिरी रविवार को पवेलियन में खरीदारी और पर्यटन के साथ बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें