फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार: दिल्ली- NCR के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Mon, 03 Aug 2026 12:18 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाने से पुलिस बल भी तैनात रही। दिल्ली समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद के मंदिर हर हर महादेव के जयकरों से गूंज उठे। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 3 के प्राचीन साइन मंदिर में शिव भक्तों की लंबी करें देखी गई। मंदिर प्रबंधन के मुख्य पुजारी अचार्य नूतन देव ने बताया कि काशी से पधारे वैदिक पुजारी की ओर से सावन माह के दौरान रोजाना रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। सावन के पहले सोमवार पर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। सुबह सबेरे से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। शहर के प्रमुख मंदिरों घंटेश्वर मंदिर,भूतेश्वर मंदिर,सिद्धेश्वर मंदिर,प्रकाशपुरी मंदिर, सेक्टर चार श्री राम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर,गीता भवन मंदिर, सेक्टर 56 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 15 पार्ट वन राधा कृष्ण मंदिर,सेक्टर 43 हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों ने श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। गंगाजल, चंदन,रोली, दूध,दही,मधु,फूल,बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि भगवान शिव को प्रिय समझी जाने वाली चीजें भगवान को अर्पित किया। मंदिर में भगवान शिव के भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे। सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया। इसमें बहुत सारे भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
गाजियाबाद के इंदिरापुरम, मोहन नगर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

नोएडा के मंदिरों में सुबह से लंबी लाइन लग गई। सावन के पहला सोमवार में नोएडा के कई इलाकों में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं, पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में सावन के पहले सोमवार को गुफा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भोलेनाथ को जल व बेलपत्र अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें