फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शाहीन बाग खाली होने की अफवाह से जुटी भीड़, जामिया एसएचओ ने कराया तबादला

Sun, 08 Mar 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने के डर के कारण शाहीन बाग में कम हो रही भीड़ शनिवार को अचानक बढ़ गई। प्रदर्शनस्थल को लोगों से भरने के लिए सुबह से ही माइक से पहुंचने की अपील की जा रही थी। प्रदर्शनकारियों को वहां मौजूद कुछ डॉक्टर कोरोना को लेकर जागरूक कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए प्रदर्शनस्थल खाली होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। 

विज्ञापन


सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में 83वें दिन भी प्रदर्शनकारी रास्ता घेरकर डटे रहे। शुक्रवार को कम भीड़ होने के चलते रास्ता खाली करने की बात चल रही थी, लेकिन यह महज अफवाह साबित हुई। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से प्रदर्शनकारी धरना देने नहीं पहुंच रहे थे। इसके बाद प्रदर्शनस्थल पर भीड़ न बराबर देखकर सोशल मीडिया पर रास्ता खाली होने की अफवाह उड़ा दी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर लिया।

जामिया नगर एसएचओ ने कराया तबादला
ढाई महीने से ज्यादा से चल रहे प्रदर्शन से परेशान जामिया नगर थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर दूसरी जगह तबादले की मांग की थी। इसके बाद अब उन्हें सुरक्षा प्रकोष्ठ में भेज दिया गया है। उनकी जगह कुसुम पाल को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात थे। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जामिया नगर थाने के एसएचओ रहे उपेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त को भेजे निवेदन में पत्र में 10वीं क्लास में पढ़ रहे बेटे, बुजुर्ग अभिभावक और पत्नी को समय नहीं दे पाने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वे इस थाने में लगभग डेढ साल से हैं और पूरे समर्पण के साथ ड्यूटी की है। हाल में उन्हें निजी परेशानियों से जूझना पड़ा, लेकिन इलाके में तनावपूर्ण हालात के कारण वे घर को समय नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें