फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार पर केस

Sun, 08 Mar 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
job fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के 100 से अधिक युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 18 पीड़ितों के ग्रुप ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी फेसबुक पर एड कर देशभर के सैकड़ों लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा वसूल चुके हैं। रकम बटोरने के बाद आरोपी आरडीसी स्थित ऑफिस बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से किवर्ल्ड मरीन सर्विसेज (प्लेसमेंट) कंपनी का पता चला था। उस पर सत्यम मिश्रा, विक्की बाल गोविंद सुंदर, अंकित जन्मेजय और आदित्य साहू के मोबाइल नंबर दिए थे। बात करने पर आरडीसी गाजियाबाद स्थित ऑफिस बुलाया गया। आरोपियों ने जॉब के लिए पेपर वर्क फीस के नाम पर 1.20 लाख रुपये मांगे। 

उन्होंने बताया कि मुंबई के साथ केरल, तमिलनाडू, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। उक्त मामले में फूलेपुर औरेय्या निवासी शिवम कुमार, केरल निवासी कन्नन मेनन, भोजपुर गाजियाबाद निवासी निखिल सिंह, करनाल हरियाणा निवासी दीपक कुमार व पंकज दहिया, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश निवासी रमन कुमार, बिजेंद्र कुमार, इफ्तेकार अहमद, मुंबई निवासी एडी सजीवन, फिरोजाबाद निवासी रविंद्र आदि ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सत्यम मिश्रा, विक्की बाल गोविंद सुंदर, अंकित जन्मेजय और आदित्य साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भरोसा दिलाने को फर्जी अप्वाइंटमेंट लैटर और फ्लाइट की टिकट
पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के लोगों ने भरोसा दिलाने के लिए अन्य कंपनियों के अप्वाइंटमेंट लेटर जारी कर दिए। साथ ही फ्लाइट की टिकट भी करा दी गईं। कुछ दिनों बाद फ्लाइट की टिकट कैंसल हो गईं और अप्वाइंटमेंट फर्जी होने का पता चला। 10 दिसंबर 2019 को आरडीसी जाने पर दफ्तर भी बंद मिला।

ब्याज पर रुपये लेकर दिए थे
मर्चेंट नेवी में जॉब के नाम पर ठगे गए कई पीड़ितों ने रुपयों का इंतजाम घर के जेवर आदि बेचकर किया था। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने ब्याज पर रकम ली थी। नौकरी मिलना तो दूर, ठगी का पता लगने पर पीड़ित व उनके परिजन परेशान हो गए हैं। सजीवन ने बताया कि उसने ब्याज पर रुपये लेकर कंपनी को दिए थे। एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें