फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बंदूक दिखाकर कलेक्शन एजेंट से लूटे 1.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता और उसका सहयोगी चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव जा रहे थे, हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक ऑटो-रिक्शा में जा रहे कलेक्शन एजेंट से बंदूक की नोक पर 1.5 करोड़ रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें मारने की धमकी भी दी। घटना सात सितंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब शिकायतकर्ता और उसका सहयोगी चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव जा रहे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, बाहरी रिंग रोड पर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनके ऑटो-रिक्शा को रोक लिया। आरोप है कि उनमें से एक ने हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद मोटरसाइकिल से आईटीओ की ओर फरार हो गए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह चांदनी चौक में कलेक्शन एजेंट या सामान पहुंचाने का काम करता हैं और लूटी गई नकदी उसके मालिक की थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आठ सितंबर को दरियागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही कि वारदात में किसी अपने का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह का बयान
पुलिस को सात सितंबर को शाम लगभग 07:30 बजे, दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हथियारबंद लूट की घटना की सूचना मिली। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने सहयोगी के साथ चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव की ओर ऑटो-रिक्शा में जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास 1.5 करोड़ रुपये नकद वाला एक बैग था। हमलावरों में से एक ने उन पर हथियार तान दिया और 1.5 करोड़ रुपयों से भरा वाला बैग लूट लिया। पूछताछ के दौरान, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह चांदनी चौक में पेमेंट कलेक्टर/डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। दरियागंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी व अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें