इधर, रेलवे स्टेशन से दो युवक उनके पीछे चल रहे थे। जैसे ही श्रीनिवास आनंद विहार फ्लाईओवर पर पहुंचे, उसी समय कार सवार दो उनके पास आए। दोनों ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन छोड़ने की बात की। श्रीनिवास तैयार हो गए।
अभी वह कार में बैठ ही रहे थे कि पीछे चल रहे दोनों युवकों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। कार सवार बदमाशों ने उनसे बैग भी छीन लिया। वारदात के बाद पैदल चल रहे आरोपी भी उसी कार में बैठकर फरार हो गए। श्रीनिवास के मुताबिक, बैग में एक चेन, अंगूठी व अन्य सामान था।