फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ दिखे बदमाश, थाने के बगल में ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 06 Jun 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर थाने के बिल्कुल बगल में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मियों के सामने बदमाश बेखौफ होकर फायरिंग करते रहे। इसमें कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से एक केबल ऑपरेटर घायल हो गया। उसे एम्स केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस शुक्रवार शाम तक किसी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फायरिंग की घटना बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे हुई।

जैतपुर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर श्रीलाल चौक है। जैतपुर इलाके में केबल का काम करने वाला सुनील रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था। उसी समय बाइक पर दो बदमाश आए और उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


केबल ऑपरेटर सुनील को पैर में एक गोली लगी। उसे पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया, वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि बदमाशों ने कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है जिस समय थाने के बगल में फायरिंग हो रही थी उस समय कुछ पुलिसकर्मी थाने से बाहर खड़े थे। मगर पुलिसकर्मी देखते रह गए और बदमाशों को पकड़ने तक का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि जब बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की तो केबल ऑपरेटर को एक ही गोली क्यों लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें