फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: नई दिल्ली में आठ नवंबर तक रहेगी पानी की किल्लत, राष्ट्रपति भवन और नए पीएमओ परिसर भी हो सकते हैं प्रभावित

Thu, 22 Oct 2026 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अपर गंगा नहर में वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से आठ नवंबर की मध्यरात्रि तक नहर बंद रहेगी। इसके कारण सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित होगी।
 
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कई इलाकों में आठ नवंबर तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इससे राष्ट्रपति भवन परिसर और नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी परिसर भी प्रभावित हो सकते हैं। अपर गंगा नहर में वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से आठ नवंबर की मध्यरात्रि तक नहर बंद रहेगी। इसके कारण सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित होगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत यमुना नदी के पानी से आपूर्ति की जाएगी। इससे पानी के स्वाद में बदलाव हो सकता है और प्रभावित इलाकों में जल आपूर्ति की मात्रा भी कम रहने की आशंका है।

एनडीएमसी के मुताबिक, भारती नगर, गोल्फ लिंक्स, लोदी एस्टेट, खान मार्केट, रवींद्र नगर, बापा नगर, जोर बाग, बीके दत्त कॉलोनी, अमृता शेरगिल मार्ग, अलीगंज, किदवई नगर और लक्ष्मीबाई नगर सहित कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा लोदी रोड, लोदी कॉलोनी, पंडारा रोड, पंडारा पार्क, जनपथ और पृथ्वीराज रोड के कुछ हिस्सों में भी पानी की कमी हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में उच्च न्यायालय, राष्ट्रपति भवन परिसर, नया पीएमओ, काका नगर, दिल्ली फ्लाइंग क्लब, सफदरजंग फ्लाईओवर और भारती नगर स्थित झुग्गी-झोपड़ी शिविर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अनावश्यक पानी नहीं खर्च करने की अपील
एनडीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और उपलब्ध जल का अनावश्यक खर्च न करें। नहर बंद रहने तक वैकल्पिक स्रोत से आपूर्ति की जाएगी, इसलिए लोगों को कमी के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें