फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नूंह के बड़े अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधा का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों अल-आफिया अस्पताल मंडीखेड़ा और मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्भावस्था, पेट, किडनी और लिवर संबंधी जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। गूजर नंगला निवासी मोहम्मद उस्मान ने पीएमओ इंडिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपायुक्त नूंह से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मंडीखेड़ा में सुविधा शुरू करने, नल्हड़ में नियमित जांच तथा पर्याप्त रेडियोलॉजिस्ट और तकनीकी स्टाफ नियुक्त करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें