फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिवाली से पहले पूर्वी दिल्ली के उद्योगों पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों की एंट्री पर रोक से सप्लाई चेन टूटने का डर
विज्ञापन

-पटपड़गंज और झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों की बढ़ी चिंता, कच्चा माल अटकने और करोड़ों के ऑर्डर प्रभावित होने की आशंका

प्रथम चौहान

पूर्वी दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले पूर्वी दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू ग्रैप के प्रतिबंधों और दिल्ली में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित रोक से उद्योगों की सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर है। पटपड़गंज और झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों को आशंका है कि दूसरे राज्यों से कच्चा माल नहीं पहुंचा तो उत्पादन प्रभावित होगा और तैयार माल की समय पर डिलीवरी करना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे त्योहार के सबसे बड़े कारोबारी सीजन में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

कारोबारियों के लिए परेशानी इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि दिवाली के दौरान बाजार में मांग बढ़ जाती है। सालभर की सुस्त बिक्री के बाद व्यापारी इस सीजन से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब परिवहन पर पाबंदियों की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि यदि समय पर माल नहीं पहुंचा तो हाथ में मौजूद ऑर्डर पूरे करना मुश्किल होगा और ग्राहकों को डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों पर निर्भर है उद्योग
पटपड़गंज और झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में कई इकाइयां दूसरे राज्यों से आने वाले कच्चे माल और तैयार उत्पादों की आपूर्ति पर निर्भर हैं। ट्रकों के जरिये माल पहुंचने में बाधा आने पर इसका असर सीधे उत्पादन और बाजार तक सामान पहुंचाने पर पड़ेगा। कारोबारियों को डर है कि माल की आवाजाही प्रभावित होने से फैक्ट्रियों में काम धीमा हो सकता है। वहीं, समय पर ऑर्डर नहीं पहुंचने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

त्योहार के सीजन में बड़ा नुकसान का डर
दिवाली के दौरान कारोबारियों को कम समय में बड़ी संख्या में ऑर्डर पूरे करने होते हैं। ऐसे में माल की सप्लाई में थोड़ी सी देरी भी उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कारोबारियों के मुताबिक, यदि कच्चा माल समय पर नहीं मिला तो उत्पादन का चक्र बिगड़ सकता है। वहीं, तैयार माल की ढुलाई प्रभावित होने से दुकानदारों और अन्य खरीदारों तक सामान पहुंचाना कठिन हो जाएगा।


कारोबार बचाने की भी मांग
कारोबारियों का कहना है कि प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी है, लेकिन त्योहार के समय औद्योगिक गतिविधियों और माल की आवाजाही पर पड़ने वाले असर को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उनका मानना है कि परिवहन से जुड़े नियमों को इस तरह लागू किया जाना चाहिए, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के साथ जरूरी औद्योगिक आपूर्ति भी जारी रह सके।
विज्ञापन




वर्जन

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने ग्रैप 1 लागू कर दिया है। इस कारण दिल्ली में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित रोक से उद्योगों की सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर है। अगर दिल्ली में भारी वाहन की आवाजाही बंद कर दी जाएगी तो इसका सीधा असर कारोबारियों पर पड़ेगा।

-संजय रस्तोगी, अध्यक्ष, पटपड़गंज असोसिएशन औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें