फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसिल बदलेगा फरीदाबाद की सूरत, लगेंगे 13.5 हजार करोड़

Wed, 30 Apr 2014 05:58 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की जानीमानी रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर की सहयोगी कंपनी क्रिसिल (क्रेडिट रेटिंग इंफार्मेशन सर्विस ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने प्रदेश की सबसे पुरानी औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को चमकाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन


सिटी डेवलपमेंट प्लान के नाम से नगर निगम ने 2041 तक का अपना विजन डॉक्यूमेंट बनवाया है। क्रिसिल का आंकलन है कि शहर को अगले 27 साल में वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए करीब 13.5 हजार करोड़ रुपये मोटे तौर पर खर्च करने होंगे। यह रिपोर्ट नगर निगम को सौंप दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से विकास की ग्रांट मिल सकेगी। इसके जरिए ही निगम जनता को विकास का अपना दृष्टिकोण बताएगा।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल मेहता कहते हैं कि शहर लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसकी जरूरतें भी बढ़ रही हैं। ग्रेटर फरीदाबाद बढ़ गया है। आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) आ गया है। मेट्रो आ गई है। दिल्ली, गुड़गांव से कनेक्टिवटी अच्छी हो गई है। इसलिए अब शहर का स्तर ऊंचा उठाने के लिए नए तरह से सोचना होगा। सिटी डेवलपमेंट प्लान इसी विजन को दर्शाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम सदन में पेश की जाएगी क्रिसिल की रिपोर्ट
नगर निगम सूत्रों का कहना है कि क्रिसिल द्वारा बनाई गई रिपोर्ट नगर निगम सदन में पेश की जाएगी। सदन की मंजूरी के बाद उसके आधार पर केंद्र सरकार से रकम मांगी जाएगी। राशि तीन चरणों में मांगी जाएगी। सबसे अधिक 7952 करोड़ रुपये सड़कों पर लगने का अनुमान है।

किस मद में कितनी रकम लगने का आंकनल (करोड़ रु. में) जलापूर्ति 734 अंडर ग्राउंड सीवरेज सिस्टम 1088 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 419 बरसाती पानी निकासी नाला 987 सड़क एवं परिवहन 7954 स्ट्रीट लाइट 134 शहरी गरीबों के लिए आवास 1948 हेरिटेज 6 स्वास्थ्य 55 शिक्षा 25 ई-गवर्नेंस 40 कैपिसिटी बिल्डिंग 10 अन्य 30
विज्ञापन
(स्रोत: क्रिसिल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें