फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शाहबाद डेयरी थाने के हत्या के केस में वांछित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो रखे थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के हत्या के केस में वांछित बदमाश अंशु उर्फ आकाश (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी को शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, एसआई अशोक कुमार, एसआई सौरभ और एसआई नरेंद्र की टीम ने रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शाहबाद डेयरी के महादेव चौक पर गुप्ता कॉलोनी, प्रहलादपुर, दिल्ली निवासी नारायण दत्त (31) को 23 मई को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पीडि़त की मौत हो गई थी। सीसीटीवी कैमरों से आरोपी तीन लड़कों सूरज, मनीष और अंशु उर्फ आकाश के रूप में हुई थी। आरोपी सूरज और मनीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें