फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करता था वाहन चोरी, बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने तीन वाहन बरामद किए, आरोपी पर 25 से ज्यादा केस हैं दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले रघुवीर नगर निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजौरी गार्डन का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम दरादे शरद भास्कर के मुताबिक 8 नवंबर को इलाके से एक बाइक चोरी होने की शिकायत मिली थी। 30 नवंबर को संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और गौरव को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर एक और बाइक और स्कूटी बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करता था। पुलिस का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें