एक तरफ दिल्ली पुलिस दिल्ली में अपराध कम करने के लिए ऑपरेशन बाइकर्स चला रही है और आए दिन अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस एक दरोगा को एक हत्यारोपी ने भरी अदालत में थप्पड़ जड़ दे रहा है।
असल में राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अदालत में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस के दावों से इतर हकीकत की तस्वीर कुछ और ही है।
थप्पड़ के बाद भी कार्रवाई नहीं
सोमवार को कड़कड़डूमा अदालत में घटी घटना तो इसी ओर इशारा करती है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है। सोमवार को कड़कड़डूमा की भरी अदालत में हत्या के आरोपी में गिरफ्तार एक युवक ने सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया।
वहीं इस बड़ी घटना के बाजूद दिल्ली पुलिस अपराधी पर कार्रवाई की बजाय बस उसे हथकड़ी पहनाने की मांग करती रही। हालांकि घटना के बाद अदालत में हंगामा शुरू हो गया।
लॉकअप में रातभर हुई धुनाईः आरोपी
जबकि आरोपी की मां ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए बेटे को फंसने का आरोप लगाया। वही आरोपी ने कहा कि पुलिस ने बीती रात उसकी काफी पिटाई की थी।
इससे वह आहत है। फिलहाल उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिय गया है।
दरअसल थप्पड़ मारने पर अदालत ने आरोपी से इसकी वजह पूछी थी, इस पर उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।