फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: चाकू घोंपकर बदमाश की हत्या, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; आदर्श नगर की वारदात

Wed, 30 Apr 2025 09:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक हेमंत आदर्श नगर इलाके का घोषित बदमाश था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक बदमाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त हेमंत उर्फ हैप्पी (29) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत आदर्श नगर इलाके का घोषित बदमाश था। रंजिश में नाबालिग ने मंगलवार रात को रेलवे लाइन पर उसपर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वहीं, हेमंत के परिजनों ने पुलिस पर परिवार से बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बदसलूकी की। पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि हेमंत अपने परिवार के साथ रेलवे रोड, आजादपुर गांव में रहता था। इसके परिवार में पिता चंद्रेश के अलावा अन्य सदस्य हैं।

हेमंत के खिलाफ आदर्श नगर थाने में छह से अधिक मामले दर्ज थे। वह थाने का घोषित बदमाश था। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त राहुल व श्याम के साथ रेलवे लाइन से आजादपुर गांव जा रहा था। इस बीच रास्ते में नाबालिग ने उसे घेरकर शरीर पर चाकू से कई वार किए। हेमंत को बाबू जग जीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें