फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में युवक  को गोली मारी, दो गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pakistan Journalist Anjum Munir Raja shot dead
विज्ञापन

करावल नगर इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड से दोस्ती के शक में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक लड़के को गोली मार दी और उसका मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को दबोच लिया, एक अन्य की तलाश है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी गार्डन, लोनी निवासी शानू उर्फ मोहम्मद फुरकान (22) और दीपक उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 27 अप्रैल को करावल नगर के जवाहर नगर, मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को कुछ लड़कों ने गोली मार दी। जख्मी हालत में पीड़ित आस मोहम्मद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि दोपहर 1.15 बजे वह अपने तीन दोस्तों का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे। इन लोगों ने आते ही कहासुनी के बाद आस मोहम्मद को पीटना शुरू कर दिया और उनमें से एक आरोपी ने उसके हाथ में गोली मार दी। आरोपी उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। 
विज्ञापन


इधर, पीड़ित ने बताया कि शानू नामक युवक को उसने बातचीत के लिए बुलाया था। दरअसल शानू को लगता था कि आस मोहम्मद उसकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती करना चाह रहा है। खबर मिलते ही एससीपी रजनीकांत व एसएचओ करावल नगर रविकांत की टीम ने दो आरोपियों शानू व दीपक को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसने लक्ष्मी गार्डन के एक युवक से तमंचे का इंतजाम किया था, जो जेल में बंद है। पुलिस शानू के तीसरे साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें