फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से गायब युवक का शव गुड़गांव में मिला

Sun, 20 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद से एक सप्ताह पहले लापता हुए बंटी (22) निवासी संजय कॉलोनी का शव शुक्रवार शाम गुड़गांव के निमोट गांव की नहर में पाया गया। परिजनों ने संजय कॉलोनी चौकी और सेक्टर 55 थाना पुलिस पर समय रहते बंटी की गुमशुदगी दर्ज नहीं करने और ढूंढने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि शव मिलने की सूचना मिलते ही सेक्टर 55 थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गुड़गांव में बरामदगी होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम भी वहीं किया गया।
विज्ञापन


पिता अंबिका प्रसाद के मुताबिक बंटी कबाड़ की खरीद फरोख्त का काम करता था। 12 मार्च को बंटी बिना बताए घर से कहीं चला गया। दोस्त, रिश्तेदार और परिचितों में पूछताछ करने के बावजूद युवक का कहीं पता नहीं लगा।

आरोप है कि बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वह  संजय कॉलोनी चौकी गए वहां से उन्हें थाने भेज दिया गया। सेक्टर 55 थाने की पुलिस ने उसका क्षेत्र न होने की बात कह रिपोर्ट दर्ज किए बिना ही लौटा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गुड़गांव पुलिस को निमोट गांव की नहर में युवक का शव मिला था। युवक के कपड़ों से  मोबाइल फोन बरामद हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया था।  जांच अधिकारी एएसआई देव दत्त ने बताया कि बंटी की हत्या किए जाने जैसी बात फिलहाल सामने नहीं आई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा, रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें