फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में शराब पिलाकर की थी युवक की हत्या

Mon, 04 Sep 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
2 सितंबर की रात सेक्टर-36-37 के पार्क में सिर कुचलकर की गई महोबा निवासी युवक की हत्या का कासना कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के गांव निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। आरोपियों ने गांव की महिला से अवैध संबंध होने के कारण उसके पति के कहने पर युवक की हत्या की थी।  
विज्ञापन

     
सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह सेक्टर-36,37 के पार्क में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। शव की पहचान न होने पर उसे अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में एच्छर चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पड़ताल शुरू की थी। मृतक की पहचान महोबा के गांव बल्लायं थाना खेरली निवासी राजू रूप में हुई थी। राजू सेक्टर पशई स्थित बिजलीघर पर काम करता था। 

राजू के परिजनों ने उसकी हत्या में बल्लायं गांव निवासी भूत व उसके पिता कल्लू पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने जानकारी दी कि गांव निवासी महेंद्र के साथ मिलकर उन्होंने राजू को शराब पिलाकर सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की थी।  
विज्ञापन


महिला के साथ पकड़े जाने पर छोड़ा था गांव       
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जानकारी दी है कि राजू के जिस महिला से संबंध थे, वह उसके साथ गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद से राजू ने गांव छोड़ दिया था और उसका पति आरोपी को तलाश रहा था। जब उसे पता चला कि आरोपी उसके गांव के लोगों के साथ मजदूरी कर रहा है, तब उसने उसकी हत्या का प्रस्ताव रखा था।  

शराब पीने के लिए कर दिया कत्ल        
आरोपियों ने यह भी बताया कि महिला के पति ने उन्हें दस हजार रुपये देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने रुपये लेने से इंकार कर दिया था। उन्होंने केवल शराब पीने के लिए ही आरोपी की हत्या कर दी। आरोपी भूत ने यह भी बताया कि जब सिर पर एक वार करने के बाद उसने पैर हिलाये तो उसने राजू के दोनों पैर पकड़ लिये थे। अब, पुलिस महेंद्र व महिला के पति को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें