फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव

Wed, 30 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव धनकोट से चन्दू वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ जाने वाले नहर के रास्त की तरफ एक सेंट्रो कार में युवक का शव मिला। 
विज्ञापन


जब लोगों की नजर पड़ी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान गांव दौलताबाद निवासी 24 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक एक सेंट्रो कार में एक व्यक्ति पहली  सीट पर औंधे मुंह पड़ा था। जिसके सिर में गोलियां लगी हुई थी और सिर पर व सीट पर काफी खुन लगा हुआ था। गोली पीछे से लगी हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा सेंट्रो कार को चेक किया गया तो गाड़ी से एक जिंदा कारतूस व दो अदद खाली खोल बरामद हुए। जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। गाड़ी से फिंगर प्रिंट के साथ खून के सैंपल भी लिए।

मृतक के भाई की लिखित दरखास्त पर थाना राजेंद्रा पार्क में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि जल्द से जल्द हत्या का मामला सुलझाया जाएगा। हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान के लिए काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें