फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर युवती की फोटो खींचना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में मेट्रो स्टेशन पर युवती की तस्वीर खींचना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मेट्रो स्टेशन पर खड़ी थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी युवक उसकी तस्वीर खींचने लगा। पुलिस ने आरोपी की पहचान सज्जात निवासी जामिया नगर के रुप में की है। वह गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करता है।

पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।

पड़ोसी से छेड़छाड़ करने वाला पहुंचा जेल

गुड़गांव के तिघरा गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार को एक महिला से छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी की रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि उसके बगल में रहने वाला मनोज एक कांच की कंपनी में काम करता है। मौका पाकर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अदालत पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

युवतियों को भगा ले जाने के दो केस दर्ज

बहला-फुसला कर युवतियों को भगा ले जाने के दो केस अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस युवतियों के साथ भगाने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी 19 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि साले के साले का बेटा उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ हापुड़ भगा ले गया। हापुड़ जाकर पता किया तो दोनों वहां नहीं मिले।

इसी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 28 अक्तूबर को किसी से बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी। पता चला कि दिनेश नाम का लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। एसएचओ ओल्ड ने बताया कि दोनों मामलों में युवतियों और आरोपियो की तलाश का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें