फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे धीरे बजाने को कहा तो युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 23 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर इलाके में रात होने पर डीजे हल्की आवाज में क्या बजाने का कहा, डीजे वाले लड़कों ने युवक पर जानलेवा हमला ही कर दिया। पीड़ित मोहिंदर (26) को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने मोहिंदर की स्कोर्पियो एसयूवी भी तोड़ दी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़कों के जाने के बाद पीड़ित मोहिंदर ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मोहिंदर परिवार के साथ सेक्टर-27, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में रहता है। इसका अल्मारी बनाने का काम है। रविवार रात को मोहिंदर अपनी स्कोर्पियो गाड़ी से मामा के लड़के की सगाई में शामिल होने के लिए घड़ौली स्थित समुदाय भवन में आया था।
विज्ञापन


रात करीब 9.30 बजे तेज आवाज में डीजे चल रहा था। मनोज व राजू नामक मामा के जानकार युवक डीजे बजा रहे थे। रात होने की बात कर मोहिंदर ने दोनों से डीजे की आवाज धीमे करने के लिए कहा। उसने आशंका जताई कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो कोई पुलिस से उनकी शिकायत कर देगा।

मनोज व राजू को यह नगवार गुजारा। दोनों ने मोहिंदर पर हमला कर दिया। यही नही आरोपियों ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। बाद में आरोपियों ने मोहिंदर की बाहर खड़ी स्कोर्पियो गाड़ी तोड़ दी।

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मोहिंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें