फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली की छात्रा से पड़ोसी ने किया रेप

Tue, 11 Feb 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जीटीबी एंक्लेव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद अब कल्याणपुरी में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अमित (25) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: बिस्किट दिलाने के बहाने बच्ची से रेप

कल्याणपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक छह साल की मासूम अपने परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है।
विज्ञापन


वह पहली कक्षा की छात्रा है। रविवार शाम को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले अमित ने उसे खेलने के बहाने अपने कमरे पर बुला लिया। आरोपी ने बच्ची के दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वाचमैन ने नाबालिग को कमरे में बुलाकर की रेप की कोशिश

मासूम रोती हुई बाहर आई और उसने अपनी नानी को सारी बात बताई। शोर मचाने पर लोगों ने अमित को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर मासूम को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें