फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो! पुलिस कंट्रोल रूम, मैंने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया है'

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलो...  पुलिस कंट्रोल रूम। जी सोहना रोड से बोल रहा हूं। मैने अपनी पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। मेरा पता सी-9 ग्रीन अपार्टमेंट ग्राउंड फ्लोर है। आइए मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।
विज्ञापन


यह आवाज सुनते ही कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही सतर्क हो गया। उसने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार और बादशाहपुर थाना प्रभारी को दी। बादशाहपुर थाना टीम मौके पर पहुंची। तब तक वहां के सुरक्षा गार्डों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि आरोपी ने खुद फोन करके घटना की जानकारी दी। अब महिला के परिजनों के आने का इंतजार है।

क्यों इतनी बेरहमी से मार डाला पत्नी को?

गुड़गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वह मल्टीनेशनल कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रजनीश गुड़गांव-सोहना मार्ग पर  ग्रीन अपार्टमेंट में  सी-9 में रहता है। एमजी रोड पर स्थित शेयर्ड रीच मोबाइल इनबिल्ट बिजनेस सर्विस कंपनी में वह काम करता है।

यहां से कुछ ही दूरी पर उसकी पत्नी श्वेता (38) का डे केयर सेंटर है। रजनीश का आए दिन श्वेता से विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह भी उसका किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में रजनीश ने रसोई घर में खड़ी श्वेता पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से करीब दस वार किए।

पत्नी का बाहर आना-जाना नहीं था पसंद

पत्नी की मौत के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की जानकारी दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन जारी है। शुरुआती जांच में पति व पत्नी के बीच संबंधों में खटास की बात सामने आई है।

पत्नी का बाहर आना-जाना और उसकी संगत रजनीश पसंद नहीं करता था। पत्नी के चरित्र पर भी उसे संदेह था। इन बातों का विरोध करने पर दोनों में झगड़े होते थे।
विज्ञापन

पहले बेटे को भेजा विदेश फिर दिया वारदात को अंजाम

गुड़गांव के एक मल्टी नेशनल कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत शख्स के वारदात से लोग सन्न हैं। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि रजनीश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा।

मूलरूप से बिहार का रहने वाला रजनीश बहुत ही सरल स्वभाव का है।  आठ साल पहले उसने श्वेता से प्रेम विवाह किया था। नौकरी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई। हिमाचल की रहने वाली श्वेता से उसकी दोस्ती बाद में रिश्ते में बदल गई। दोनों ने शादी कर ली।

उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी छह साल की है। दो बेटे चार साल और नौ माह के हैं। शुरुआत में उनके बीच सब कुछ ठीक था। डीएलएफ फेज-4 में श्वेता ने डे केयर सेंटर शुरू कर लिया। इसके बाद से उनके संबंधों में दूरियां बढ़ने लगीं। रजनीश को उसकी संगत पसंद नहीं थी। उसके चरित्र पर भी संदेह करने लगा। कलह से दूर रखने के लिए उसने अपने बड़े बेटे को भाई के पास विदेश भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें