लिंक रोड थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी में अपने मायके में रह रही युवती ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार सुबह उसकी नरेंद्र मोहन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामला डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने का मान रही है।
युवती के पिता ने बताया कि वह नौकरी नहीं लगने के कारण डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरस्वती कालोनी निवासी अशोक ने अपनी बेटी श्वेता(24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले नीरज कुमार से की थी।
नीरज पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं। पति के पुणे जाने के बाद से श्वेता अपने माता-पिता के साथ सरस्वती कालोनी में ही रह रही थी। पिता अशोक के अनुसार शुक्रवार को श्वेता अपने में कमरे में थी।
इस दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने मुंह से झाग निकलता देखा तो उसे मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह श्वेता की मौत हो गई।
ओ विपिन टाडा ने बताया कि श्वेता ने पिछले साल बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। तब से वह नौकरी तलाश रही थी। नौकरी न मिलने से वह डिप्रेशन में थी। मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजनों ने शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे।