फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने चलती कार में छात्रा से रेप की कोशिश

Mon, 24 Feb 2014 04:47 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार सुबह लिफ्ट देने के बहाने वैन चालक ने आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। वैन नहीं रोकने पर छात्रा ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी जिंदपुर इलाके में रहती है। रविवार सुबह दस बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान मुखमेलपुर निवासी अजय (32) वैन लेकर वहां आया।

पढ़ें: झाड़ियों में घसीट कर लूट ली बुजुर्ग महिला की अस्मत

किशोरी की उससे जान पहचान थी। अजय ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। वैन में दो लोग बैठे थे। वह अगली सीट पर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों लोग उतर गए। किशोरी का आरोप है कि इसके बाद अजय ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने विरोध करते हुए वैन रोकने के लिए कहा, लेकिन अजय ने वैन नहीं रोकी। इस पर उसने वैन का गेट खोलकर छलांग लगा दी। लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें