फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उससे शादी किया तो भून के रख दूंगा'

Tue, 14 Jan 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी की भनक लगते ही एक युवक ने उसके होने वाले दूल्हे को धमका दिया।
विज्ञापन


जब शादी करने से युवक ने इंकार नहीं किया तो प्रेमी उस युवक की कंपनी पहुंच गया और उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया। घटना सेक्टर-67 के ए ब्लाक में हुई।

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर वेस्ट दिल्ली निवासी पवन जोशी यहां एक कंपनी में काम करता है। उसकी शादी गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती से 14 जनवरी को होनी है।

इसे भी पढ़ें: सत्संग दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप

इस बीच चार दिन पहले उसकी कंपनी में एक युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसे बाहर बुलाया। उस युवक ने अपना नाम राजवीर बताया और पिस्टल दिखाते हुए बोला कि 'उससे शादी किया तो भून के रख दूंगा'।
विज्ञापन


वह युवती उसकी प्रेमिका है। अगर शादी की तो वह जान से मार देगा। जब उसने शादी न तोड़ने की बात कहीं तो राजवीर नाम केयुवक ने अपने साथियों केसाथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके मोबाइल पर भी लगातार जान से मारने की धमकी देने के एसएमएस आते रहे। पवन ने इसकी जानकारी परिजनों व थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी।

पुलिस ने पवन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पवन केपरिजनों ने फिलहाल 14 जनवरी को होने वाली शादी को स्थगित कर दिया है। मामला सुलझने पर ही शादी करने की बात युवती के परिजनों से की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें