फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में फंसाकर दोस्त की साली को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने कुछ दिन पहले अपनी साली को गांव से शहर में बुला लिया था। वह साली को भी शहर की आबो-हवा में रखकर कुछ स्मार्ट बनाना चाहता था। लेकिन उसे इसका अंदाजा नहीं था कि उसी का दोस्त ऐसी हरकत कर देगा कि वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगा।
विज्ञापन


दरअसल युवक के दोस्त ने दोस्त की साली को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर उसके साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाने लगा। लेकिन लड़की ने पहले उसे शादी करने की बात कही, तो बोला कि गांव चलो तब शादी करूंगा।

लड़के के प्यार में दीवानी लड़की ने यह शर्त स्वीकार भी कर ली। वह लड़के के साथ जीजा को बिन बताए गांव चली गई। वहां उसके साथ एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल उसके जीजा का दोस्त उससे प्यार नहीं करता था, बल्कि उसका इस्तेमाल करता था। इसीलिए मौका मिलते ही उसने लड़की को एक मर्द के हाथों बेच दिया।
विज्ञापन

अभी नहीं मिली लड़की

झांसा देने वाला लड़का पेसे से पेंटर है। लेकिन यह किसी को अंदाजा नहीं था कि कला में रुचि रखने वाला युवक इस कदर बदमाश निकल जाएगा। बताते हैं कुछ दिन पहले पेंटर शादी का झांसा देकर लड़की को गांव में एक रिश्तेदार घर ले आया और उसने गांव के एक व्यक्ति से उसका सौदा कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गया।

उधर, युवती की बरामदगी में जुटी पुलिस क्लू मिलने पर शनिवार को उस गांव में पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान न तो लड़की मिली और न खरीदार हाथ आया।

लेकिन, सौदेबाजी की कहानी परत दर परत खुलकर सामने आ गई। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार कस्टडी में लेकर चली गई। उधर, गैर जिले की पुलिस की दबिश से गांव में दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सौदेबाजी का मामला खुलने पर ग्रामीण हैरान-परेशान थे।
विज्ञापन

नोएडा में हुआ प्यार, बिहार ले जाकर बेचा

बिहार की युवती की खरीदफरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेंटर ने दोस्त की साली को प्रेमजाल में फंसाकर उसे दरियापुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के हाथ बेच दिया।

सौदेबाजी के सुराग मिलने पर पहुंची नोएडा पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए खरीदार के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।

नोएडा के सेक्टर 58 में बिहार का युवक परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पहले एक युवक ने अपनी बिहार से अपनी साली को बुलाया था। जिसे पड़ोस में रहने वाले पेंटर ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें