फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फराह से शादी कराओ, वरना सब को खत्म कर दूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस चाहती तो फराह की जान बच सकती थी। फराह के परिजन पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हत्या से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार शाम को आरोपी अय्यूब ने फराह के साथ छेड़छाड़, मारपीट करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मामले की शिकायत सीलमपुर थाने में की गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने अय्यूब क्रो गिरफ्तार नहीं किया। परिवार का कहना है कि समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया जाता तो शायद फराह की जान बच सकती थी।

फराह के भाई शाहरुख ने बताया कि पहले उनका परिवार कबूतर मार्केट, वेलकम में अय्यूब के यहां किराए पर रहता था। अय्यूब ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर परिवार ने मकान खाली कर दिया। अब परिवार जेड-ब्लॉक में आ गया। लेकिन अय्यूब ने यहां भी उसकी बहन का पीछा करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

'शादी नहीं हुई तो वह सब को खत्म कर दूंगा'

वह पूरे परिवार को कहता था कि अगर उसकी फराह से शादी नहीं हुई तो वह सब को खत्म कर देगा। इसका लेकर परिवार ने दो बार वेलकम थाने में मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। गत 7 जुलाई 2014 को अय्यूब ने फराह के पिता मुन्ना पर पत्थर से जानलेवा हमला किया। तभी से मुन्ना का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को फराह अपने पिता को लेकर अस्पताल गई थी। वहां से लौटते समय करीब 5:30 बजे अय्यूब ने फराह को सीलमपुर इलाके में रोड नंबर-66 पर रोक लिया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर शादी करने को कहने लगा। मना करने पर उसने फराह को पीटा।

फराह के शोर मचाने पर लोगों के आने के बाद अय्यूब देख लेने की धमकी देकर चला गया। फराह ने पीसीआर कॉल की। मामले की सूचना के बाद सीलमपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया और अगले की दिन अय्यूब ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और मां रुखसाना पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल फराह की मां की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मां का इलाज कराने आई युवती का अपहरण

बुलंदशहर से दिल्ली अपनी मां का इलाज कराने आई एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव अकबरपुर, बुलंदशहर (यूपी) निवासी नसीब अहमद (58) की पत्नी नसीमा टीबी रोग से ग्रस्त है। 30 अगस्त को नसीब पत्नी नसीमा और 21 वर्षीय बेटी सायमा के साथ मौरिस नगर स्थित पटेल चेस्ट अस्पताल पहुंचा।

नसीब ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के बाहर ही उसकी मुलाकात रिश्ते के भाई सरीफ अहमद के बेटे सोनू खान और उसकी पत्नी आईसा से हो गई। सोनू दिल्ली की कलंदर कॉलोनी में रहता है और मजदूरी करता है। उससे कुछ देर बात करने के बाद नसीब पत्नी के साथ नमाज पढ़ने के लिए जाने लगा।

सोनू और उसकी पत्नी ने सायमा को उसके पास छोड़कर जाने के लिए कहा और नमाज पढ़ने के बाद उसे ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद जब नसीब नमाज पढ़कर वापस आया तो सायमा, सोनू और उसकी पत्नी गायब थी।

काफी तलाश के बाद जब तीनों नहीं मिले तो नसीब ने 4 सितंबर को थाने में सोनू और उसकी पत्नी के खिलाफ बेटी को अगवा करने का शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए उसके परिचितों के घरों पर दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें