फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पूर्व जिला सचिव रहस्यमय हालात में गायब

Fri, 02 Oct 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व जिला सचिव और बुटीक संचालक शरद रघुवंशी (40) रहस्यमय हालात में 26 सितंबर से गायब हैं। उनका मोबाइल बंद है।
विज्ञापन


28 सितंबर को उनकी कार एक अनजान व्यक्ति राजनगर में उनके घर छोड़ गया था। उसने बताया था कि शरद बिहार गए हैं, 10 दिन बाद लौटेगे।

इससे ज्यादा जानकारी होने से उसने इंकार किया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

शरद रघुवंशी राजनगर 11/81 में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। वह आप की पिछली कार्यकारिणी में जिला सचिव थे।

शरद की मां वीना ने बताया कि  दयानंद नगर में शरद की तरुणिमा श्रीवास्तव के साथ पार्टनरशिप में बुटीक शॉप है। 26 सितंबर को सुबह 11 बजे शरद अपनी लग्जरी कार से शॉप पर गए थे, लेकिन लौटे नहीं।

देर शाम शरद का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तरुणिमा ने बताया कि शरद सुबह शॉप पर आए थे, लेकिन इस दौरान किसी का उनके पास फोन आया।

बात करते हुए वह कार लेकर शॉप से चले गए। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है, व्यापारी को जल्द ही सकुशल बरामद किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें