फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यापारी परिवार से लाखों की लूट

Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात बदमाशों ने कार सवार परिवार से लूटपाट की। बुलंदशहर की वारदात की तरह ही बदमाशों ने एक्सल फेंककर कार रुकवाई और कानपुर के व्यापारी परिवार को गोली मारने की धमकी  देकर महिला-पुरुषों को आतंकित कर बीस हजार रुपये की नकदी समेत दस लाख के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर के कस्बा रूरा निवासी रामप्रसाद दीक्षित दिल्ली के बदरपुर में रहते हैं और यहीं कपड़ा व्यापारी हैं। रविवार को कानपुर स्थित घर पर निर्माण कार्य कराकर वह परिजनों के साथ दिल्ली लौट रहे थे। देर रात दो बजे उनकी कार जेवर टोल प्लाजा पार कर दिल्ली की तरफ बढ़ रही थी और कार सवार परिवार के लोग नींद में थे। गांव दयानतपुर के पास एक्सप्रेसवे पर कुछ बदमाशों ने साइकिल का एक्सल कार के आगे फेंक दिया।

इससे चालक बलजीत को कार में कोई खराबी आने का अंदेशा हुआ। चालक के कार रोकते ही बदमाशों ने कार घेर ली और गोली मारने की धमकी देकर कार सवार परिवार को नीचे उतार लिया। गाड़ी में चालक बलजीत के अलावा रामप्रसाद के पुत्र रोहित, पत्नी सरोजनी दीक्षित, पुत्री प्रीति दीक्षित और धेवता आयुष सवार थे। बदमाशों ने कार सवारों से मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों की तलाशी लेकर बदमाशों ने बीस हजार की नकदी और 10 लाख के आभूषण लूट लिए। पीड़ित परिवार की सूचना पर टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कानपुर के एक परिवार की गाड़ी को एक्सल फेंक कर रोकने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-सुबोध कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें