फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामाहा कंपनी में उपद्रव: नौ नामजद सहित 150 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 12 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
यामाहा में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजपुर स्थित यामाहा कंपनी में शुक्रवार सुबह अस्थायी कर्मियों द्वारा की गई तोड़फोड़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें नौ नामजद सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सूरजपुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यामाहा कंपनी में कुछ दिनों पहले हुई वेतन बढ़ोतरी को लेकर अस्थायी कर्मियों में असंतोष था। बृहस्पतिवार को भी अस्थायी कर्मियों ने कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में अस्थायी कर्मचारी कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे थे।

कंपनी के सख्त रुख को देखते हुए बड़ी संख्या में मौजूद आक्रोशित कर्मियों ने अन्य कर्मियों को कंपनी के अंदर जाने से रोका। इस दौरान पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गुस्साए कर्मियों ने दर्जन भर से अधिक बसों, निजी वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा वहां से गुजर रहे लोगों और पुलिस पर भी पथराव किया था। पथराव में थाना प्रभारी सहित कई लोगों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम सूरजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव की शिकायत पर नौ नामजद मनजीत, अनुज कुमार, दीपक, अमित कुमार, रोहित, अमित कुमार-2, सचिन, दीपक कुमार, अमित सहित करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ और उपद्रव करने का मामला दर्ज किया गया। शनिवार को सूरजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यामाहा कंपनी के सामने उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने नौ नामजद सहित करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- अभिषेक यादव, एसपी ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें