फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह मामला: सीबीआई ने अधिकारियों से की पूछताछ

Wed, 10 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यादव स‌िंह
विज्ञापन
यादव सिंह मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने प्राधिकरण के विद्युत एवं अभियांत्रिकी विभाग के कई अधिकारियों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


सीबीआई ने अधिकारियों से यादव सिंह के कार्यकाल के दौरान विद्युत एवं अभियांत्रिकी विभाग की पॉलिसी में हुई फेरबदल, सरकुलर, नियमों में बदलाव, बोर्ड बैठक में बने नए नियम, इलेक्ट्रिकल संबंधी किसी राशि में बदलाव, किसके क्या अधिकार हैं आदि जानकारी प्राप्त की। 

बृहस्पतिवार को सिविल विभाग के अधिकारियों से सीबीआई पूछताछ  कर सकती है। 
विज्ञापन

सीबीआई 2007 से 2012 तक के कार्यकाल पर कर रही ज्यादा फोकस

यादव स‌िंह
सीबीआई जांच में यादव सिंह के 2007 से 2012 तक के कार्यकाल पर ज्यादा फोकस कर रही है। यादव सिंह इसी दौरान सीएमई जल से लेकर इंजीनियर इन चीफ के पद तक पहुंचे। 

उनके जरिये सबसे ज्यादा टेंडर इसी दौरान जारी हुए हैं। प्राधिकरण ने आयकर की जो रिपोर्ट भेजी थी उसमें यादव सिंह के जरिये 2003 से 2014 तक कुल 13081 टेंडर जारी किए गए थे, जिसमें सिविल और मरम्मत के कार्यों के 3562 टेंडर हैं। 

इनकी कीमत 1641 करोड़ रुपये है जबकि जल, सीवर और बिजली आदि के 9519 टेंडर जारी किए गए, जिनकी कीमत 2547.33 करोड़ रुपये  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें