फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर की मौत के मामले में पति पर मामला दर्ज, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 29 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
ईटा-1 सेक्टर स्थित फ्लैट में महिला टीचर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार को पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोप है कि पति चार लाख रुपये की मांग करता था और पैसे न देने पर मारपीट करता था। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार, ईटा-1 सेक्टर स्थित ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के स्टाफ क्वार्टर निवासी मनोज शर्मा ने बताया था कि बुधवार को पत्नी कोमल ने पंखे में फंदा लगाकर जान दी है। 

मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही गई है। इधर, मौत की सूचना मिलने पर कोमल के परिजन देर रात मुजफ्फरनगर से यहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजन ने सूरजपुर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मनोज ससुराल पक्ष से चार लाख रुपये मांग रहा था और पैसे न मिलने पर कोमल को पीटता था। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि मनोज ने 40 लाख रुपये का फ्लैट बुक कराया है जो पति-पत्नी के नाम पर है। इसमें 36 लाख रुपये
की किश्त दी जा चुकी थी। जबकि 4 लाख रुपये बकाया थे। पति यह चार लाख रुपये पत्नी को मायके से लाने को कह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें