फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये मांगने पर महिला को चाकू घोंपा, मौत

Mon, 09 May 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  •  पानी इस्तेमाल करने के एवज में आरोपी को देने थे 200 रुपये 
  • साथी किरायेदार ने रुपये देने की बजाए चाकू घोंपकर कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुड़गां के नूंह शहर में एक महिला की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का पति और उसका साथी जब तक आरोपी को पकड़ पाते तब तक वह मौके से फरार हो गया। वहीं पेट में चाकू लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह अस्पताल में रखवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटका मरोठा हमूरपुर जिला बहराइच, यूपी निवासी जमालुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी कि वे नूंह शहर में पिछले 10-12 साल से गन्ने के जूस की रेहड़ी लगा रहा है। पिछले डेढ़ साल से वह नूंह के वार्ड नंबर सात में पंडित सीताराम के मकान में अपनी पत्नी तथा तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ किराए पर रहता है।
विज्ञापन


करीब 10-12 दिन पहले ही उसके पास वाले कमरे में शिकरावा निवासी मुबीन खान पुत्र आस मोहम्मद रहने के लिए आया था। घर में पानी न होने के कारण उन्होंने चार सौ रुपये में घर में बने पानी के टैंक में एक टैंकर पानी डलवाया था। इसके 200 रुपये मुबीन को देने थे, लेकिन उसने दिए नहीं थे।
Trending Videos
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि उक्त मुबीन खान उसी कमरे में नहाता था, जहां शिकायतकर्ता ने अपने गन्ने रखे हुए थे। इन सभी बातों को लेकर मुबीन के साथ उसकी पत्नी रफिकुन निशा उर्फ गुड़िया के साथ झगड़ा भी हुआ था। रोज की तरह रविवार को भी शिकायतकर्ता सुबह ही अपने गन्ने के जूस की रेहड़ी पर आ गया था।

जब दोपहर के समय गन्ने खत्म हो गए तो उसने रेहड़ी पर काम करने वाले रियाज अली को अपने घर गन्ने लाने के लिए भेजा। जिसने वापस आकर बताया कि उसकी पत्नी तथा मुबीन खान का झगड़ा हो रहा है। जब वह रियाज को लेकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि मुबीन ने अपने हाथ में एक चाकू ले रखा है।

जैसे ही उसने मुबीन को रोकना चाहा उसने चाकू सीधे उसकी पत्नी के पेट में घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। चाकू के वार से उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिटी चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी मुबीन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं समय अधिक होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें