फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए धरने पर महिलाएं

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव के शिव मंदिर परिसर में बुधवार सुबह से महिलाएं जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि जब तक गोवंश को मारने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी धरना जारी रहेगा जो 1 अक्तूबर से भूख हड़ताल में बदल जाएगा।
विज्ञापन


महिलाएं सुबह दस बजे शिव मंदिर में धीरे-धीरे एकत्र होने लगी थीं। 12 बजे मंदिर परिसर में महिलाओं व पुरुषों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गईं। इसके बाद महिलाएं जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। 

इस दौरान महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। दोपहर दो बजे के करीब एसओ जारचा प्रदीप कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई हल न निकलने पर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


धरने पर बैठी आरोपी हरिओम की मां सुनहरी देवी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अंधी सरकार है। एक साल से निर्दोष बच्चे जेल में बंद हैं। जो शादीशुदा हैं, उनके बीवी-बच्चे भूखे मर रहे हैं, क्योंकि कमाने वाले जेल में बंद हैं। 

बच्चों को इकलाख की हत्या का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया है। जबकि गोवंश को मारने के आरोपी जान मोहम्मद को सरकार गिरफ्तार नहीं कर रही है। जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी धरने चलता रहेगा। इसके लिए आत्महत्या भी करनी पड़े तो परिजन तैयार हैं।

दमन करने का लगाया आरोप
आरोपी श्रीओम व हरिओम की दिव्यांग मां लीलावती (80) साल का कहना है कि यूपी सरकार हिंदुओं का दमन कर रही है। जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी नहीं होगी वे धरने पर बैठी रहेंगी और 1 अक्तूबर से भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें