फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पत्नी ने लिखा: बच्चों को पालना है तो दूसरी शादी नहीं करना

Wed, 26 Oct 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले की वसंत विहार थाना पुलिस ने कटवारिया सराय में रविवार की सुबह अनीता (27) नाम की महिला द्वारा खुदकुशी करने के मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति रिक्की कटारिया, ससुर सुखवीर, सास राजबाला और ननद रेनू टोकस को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि एसडीएम ने अनीता के कपड़ों से मिला सुसाइड नोट वसंत विहार पुलिस को सौंप दिया है। खुदकुशी करने से पहले अनीता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे ससुराल वाले परेशान करते थे। सास और ननद उसका घर बसने नहीं दे रही थीं।

वह कहीं भी फोन करती थी तो उस पर संदेह करते थे और कहते थे कि वह अपने यारों को फोन करती है। अनीता ने सुसाइड नोट में अपने पति से कहा है कि दूसरी शादी मत करना, नहीं तो बच्चे बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस टीमें आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। एक टीम ने सोनीपत, हरियाणा में भी मंगलवार को दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यहां सुखवीर के कुछ रिश्तेदार व जानकार रहते हैं। मंगलवार शाम तक किसी को किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें