फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पांच लोगों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर की एक महिला ने नामजद पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मामला सेक्टर-39 थाने में दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पीछा कर उससे छेड़खानी करता है। पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक महिला परिवार के साथ सदरपुर में किराए पर रहती है।
विज्ञापन


वह फेज-2 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि सदरपुर में ही गजेंद्र किराए पर रहता है। वह उसी के साथ कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक व उसके साथी उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहे थे।

समझाने पर नहीं माना आरोपी
महिला का आरोप है कि उसने आरोपी युवक को कई बार समझाया कि वह ऐसा न करे लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने अपने साथियों के साथ सोमवार शाम कंपनी से लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें