फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर दी बेरहमी से बहू की हत्या, ये था कारण

Fri, 22 Dec 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
priti jha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत चौहान कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर उनकी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मुंबई निवासी प्रीति झा की शादी करीब चार साल पहले चौहान कॉलोनी, पल्ला निवासी सोनू के साथ हुई थी। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे मारापीटा जाता था।

इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार आपसी पंचायत भी हुई, मगर कोई ठोस समाधान नहीं निकला। पल्ला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि चौहान कॉलोनी निवासी प्रीति झा को गंभीर हालत में सेक्टर-16 स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


वहां जाकर पता चला कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया है, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। महिला की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके ब्यान नहीं लिए जा सके। इस दौरान रात को महिला की मौत हो गई।

इसकी सूचना पुलिस ने महिला के परिजनों को मुंबई में दी। बृहस्पतिवार सुबह फरीदाबाद पहुंचे प्रीति के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर मारा गया है।

पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर पति सोनू सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें