फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीने से महिला की मौत, सास गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद नगर में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया। महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मायके पक्ष ने जबरन तेजाब पिलाकर हत्या करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति फरार है।

साहिबाबाद निवासी मुमताज (22) की शादी पांच महीने पहले शहीद नगर में रहने वाले आशु से हुई थी। आशु रिक्शा चलाता है। मुमताज के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन और भाई ने ही मुमताज की शादी कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह मुमताज की सास नगीना ने शोर मचाया की बहू ने तेजाब पी लिया है।

आसपास के लोगों की मदद से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मुमताज की मौत हो गई।

एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि मुमताज के भाई और बहन का आरोप है कि सास नगीना और पति आशु शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे।

दहेज न देने पर मुमताज की पिटाई की जाती थी। इसकी शिकायत मुमताज ने उनसे की थी, मगर बाद में आपसी समझौता होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की।

पुलिस ने दहेज हत्या की शिकायत लेकर सास नगीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति की तलाश की जा रही है। मुमताज ने तेजाब खुद पिया है या उसे जबरन पिलाया गया है, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें