अगर आपको किसी ने फोन करके नौकरी का ऑफर दिया है तो उसे स्वीकारने से पहले जरा इस खबर को पढ़ लें। फरीदाबाद में फोन पर अपरिचित से नौकरी मांगना एक महिला को बहुत महंगा पड़ा।
नौकरी दिलाने के बहाने कार में बैठाकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने सेंट्रल थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक बार गलती से उसका फोन एक अंजान शख्स को चला गया और उसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया।