फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में एक महिला को उसके पति व ससुराल वालों ने देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। इससे पहले ससुरालियों के इशारों पर ही नन्दोई ने महिला के साथ किया था।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी है। थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में रीमा (काल्पनिक नाम) अपने पति व ससुराल वालों के साथ रहती है।
उसकी 10 वर्ष की एक बेटी भी है। महिला ने 22 अगस्त को एसजीएम नगर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके नन्दोई मनीष उर्फ गोलू ने उसके साथ चार माह पहले दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे रुपये कमाने के लिए देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश की।
रीमा का आरोप है कि चार माह पहले उसका पति व नन्दोई घर में शराब पी रहे थे। पति शराब पीकर सो गया, तब नन्दोई उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब रीमा ने विरोध किया तो नन्दोई ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
पति की जानकारी में पत्नी से रेप
महिला ने पुलिस को बताया कि जब अगले दिन सुबह उसने घटना के बारे में पति को बताया तो पति ने कहा कि उसे सब पता है। उसकी इच्छा के बाद ही दुष्कर्म किया है।
रीमा का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसकी सास व दो ननदें उसके पास आईं और कहा कि घटना के बारे में किसी को न बताना और रुपये कमाने के लिए यह काम शुरू कर दे।
इस धंधे में बहुत कमाई है, तू पूरे दिन घर पर खाली बैठी रहती है। लेकिन रीमा ने ऐसा कुछ नहीं किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रीमा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल कैद
फरीदाबाद की एक न्यायालय ने 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 10 साल की कैद और 2.65 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है।
अतिरिक्त सत्र न्यायधीश देशराज चालिया की अदालत ने सूर्या विहार, तिलपत निवासी कमल को यह सजा सुनाई। पेश मामले में इसी वर्ष 21 फरवरी को थाना सराय ख्वाजा में एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 15 फरवरी को स्कूल गई थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।
काफी तलाशने पर पता लगा कि लड़की को कमल नामक व्यक्ति ने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया है। लड़की एक सरकारी स्कूल में 10वीं छात्रा है। इसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को बाइपास के पास से युवक को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद कर लिया। इसी के बाद से अदालत में मामला चल रहा था। शनिवार को अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।