फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान

Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना-पलवल मार्ग स्थित लाखूवास गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में 32 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।  महिला का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार सुबह गांव लाखूवास के समीप महिला का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई।

शव के पास ही खून से सना पत्थर और कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें पड़ी थीं। मौके पर पहुंची  फोरेंसिक टीम ने शव के आसपास के नमूने व निशान एकत्र कर लिए। बताया गया है कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीसीपी सुलोचना गजराज व एसीपी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम के बाद ही अन्य खुलासा होगा। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें