फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मेट्रो ट्रैक पर लगाई छलांग, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Thu, 31 Mar 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्थिक परेशानी के चलते अधेड़ उम्र की महिला ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हादसे में पीड़िता की बाईं टांग में चोट लगी है, जिसका ऑपरेशन किया गया है। हादसे के चलते हुड्डा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन करीब बीस मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन


मेट्रो पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज देखने के आधार पर पता चला है कि कीर्ति नगर निवासी अमरजीत कौर दोपहर के समय हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली साइड पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, एकदम से महिला ने छलांग लगा दी।

ट्रेन की रफ्तार कम होने व इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन रुकी, लेकिन महिला की बाईं टांग के घुटने के नीचे गहरी चोट लगी है। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, ऑपरेशन कर दिया गया है। महिला के बैग में सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कुछ वर्ष पहले पति की मृत्यु हो गई और अब बेटे को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए वह आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें