फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नग्न अवस्था में पड़ी मिली महिला, पति ने किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 22 May 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

हाईवे पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली महिला, गैंगरेप की आशंका
सबहेड
पति बोला-चार ऑटो चालकों ने किया गैंगरेप, पुलिस मेडिकल कराकर जांच में जुटी
प्वाइंटर
छह दिनों से गायब थी महिला, मानसिक रोग से है पीड़ित
साहिबाबाद पुलिस पर गुमशुदगी दर्ज नहीं करने का आरोप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी से करीब छह दिन पहले से गायब हुई महिला शनिवार सुबह पटेल नगर के पास मेरठ रोड (दिल्ली-मेरठ हाईवे) पर सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान होने पर महिला के पति को जानकारी दी गई। पति ने गैंगरेप की आशंका जताते हुए साहिबाबाद पुलिस पर महिला की गुमशुदगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रोगी भी है। ऐसे में सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शनिवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि मेरठ रोड पर करीब 30 वर्षीय एक महिला नग्न अवस्था में बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान पता चला कि महिला साहिबाबाद के एक कालोनी की रहने वाली है और कुछ दिन पहले लापता हुई थी। सूचना पर महिला के पति अस्पताल पहुंचे।

पति का आरोप है कि उनकी पत्नी ने उन्हें बताया है कि चार ऑटो वालों ने उसे अगवा कर उसके साथ रेप किया है। पति ने बताया कि उनकी पत्नी 10 साल से मानसिक रोग से पीड़ित है और बरेली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

एसएचओ सिहानी गेट परशुराम का कहना है कि महिला का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला की हालत में अब सुधार है जल्द ही उसका बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप

पीड़िता पति और तीन बच्चों के साथ साहिबाबाद थाना क्षेत्र की कालोनी में रहती है। उसके पति ने बताया कि बीते सोमवार दोपहर को अचानक उसकी पत्नी घर से निकल गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उन्होंने थाना साहिबाबाद में तहरीर दी।

वायरलेस पर सूचना के बाद ही हुई शिनाख्त: आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगर पुलिस समय पर एक्शन ले लेती तो आज यह नौबत नहीं आती। आईओ ने बताया कि जब पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया तो उसने अपना नाम पुलिस को बताया।

​इसके बाद उन्होंने वायरलेस सेट पर महिला का नाम लेकर पूछा तो साहिबाबाद थाने से उसकी पहचान और उसके पति का नंबर मिला। इससे महिला की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें