फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से मिलने बुलाकर किया गैंगरेप, संदिग्ध हालत में पाई गई महिला

Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से क्षेत्र में आई एक महिला ने दो लोगों पर एक केस में समझौते के लिए बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता के आरोप लगाने पर कस्बे के लोग आरोपियों को ढूंढते रहे लेकिन उनका पता नहीं चला। वहीं, कोतवाली  पुलिस ने उनके क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जंगल में एक महिला को संदिग्ध हालत में देखने के बाद शुक्रवार शाम लोगों ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक केस में समझौते के लिए दो लोगों ने उसे बुलाया था। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जबरन जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद लोग आरोपियों को ढूंढने लगे लेकिन उनका पता नहीं चला।

इसके बाद महिला पुलिस को शिकायत दिए बिना लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी दुष्कर्म की घटना सामने नहीं आई है। इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें