फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने छोड़ा तो बेटी को बंधक बना मां से कराने लगी देह व्यापार

Wed, 05 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्ची को बंधक बनाकर मां को देह व्यापार में धकेला 

बच्ची की तलाश में जीबी रोड के कोठे पर पुलिस ने की छापेमारी  
नहीं मिला बच्ची का सुराग, कोठा संचालिका फरार 
अमर उजाला ब्यूरो       
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीबी रोड स्थित एक कोठे पर एक सात साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसकी मां को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। महिला किसी तरह भागकर आंध्र प्रदेश पहुंची और पुलिस से अपनी बंधक बेटी को छुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की पुलिस के साथ दिल्ली की कमला मार्केट थाना पुलिस की टीम ने कोठे पर दबिश दी। कोठा संचालिका फरार हो गई है और बच्ची का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूलत: आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। दो साल पहले उसे एक युवक से प्यार हो गया। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर दिल्ली ले आया और उसे धोखे से एक कोठे पर बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठा संचालिका ने बेटी को बंधक बनाया

महिला के साथ उसकी पांच साल की बेटी भी थी। महिला ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया। इस पर कोठा संचालिका ने उसकी बेटी को बंधक बना लिया और महिला को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर दिया।

आरोप है कि कोठा संचालिका 15-20 दिन पर ही उसे बेटी से मिलने देती थी। कुछ माह पहले महिला किसी तरह कोठे से भागकर आंध्रप्रदेश पहुंची और वहां की पुलिस से संपर्क कर बंधक बेटी को छुड़ाने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें